नया सफर💫
नए सफर की शुरुआत कुछ ऐसे हुई, निकले थे हम कहीं घूमने पर एक दुर्घटना ने मेरी जिंदगी बदल दी, सफर बहुत अच्छा था हम हंसते खेलते पूरे परिवार के साथ जा रहे थे, अचानक दुर्घटना होने पर मुझे एहसास हुआ कि मेरे दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है आनन-फानन में हम अस्पताल की ओर रवाना हुए ,अगले दिन ऑपरेशन के द्वारा मेरी हड्डी को जोड़ दिया गया और 15 दिन बाद टांके भी कट गए। इन 15 दिन में मुझे बहुत कुछ एहसास करा दिया था कि जिंदगी कोई मामूली चीज नहीं है और जीवन में जो कुछ होता है वह किसी ना किसी कारण से होता है ।कितनों ने मेरे लिए बहुत कुछ किया और कितनों ने याद तक नहीं किया जीवन बहुत अनमोल है नए सिरे से फिर जिंदगी को जीते हुए ।जिंदगी में हमेशा सकारात्मक रहें और एक-एक कदम बढ़ाते जाएं।।।। धन्यवाद